India Vs Pakistan : रेड बॉल क्रिकेट के रोमांच के बाद अब वक्त व्हाइट बॉल क्रिकेट के धूम धड़ाके का है। अगले महीने एशिया कप का आगाज होने वाला है और इस टूर्नामेंट में भारत- पाकिस्तान का मैच भी शेड्यूल है। वहीं एशिया कप को लेकर मंगलवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। अजित अगरकर की अगुवाई में टीम इंडिया का ऐलान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ। वहीं इस प प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर को पाकिस्तान से जुड़े सवालों का जवाब देने से रोक दिया गया।
बता दें कि, टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को पाकिस्तान से जुड़े सवाल पर जवाब देने से रोक दिया गया. मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान अगरकर कुछ कहने ही वाले थे कि बीसीसीआई प्रतिनिधि ने चुप करा दिया।
इस दिन आमने-सामने होंगी दोने टीमें
भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में तीन बार भिड़ सकते हैं — लीग स्टेज में, फिर 21 सितंबर को सुपर-4 मुकाबले में और उसके बाद फाइनल में भी उनकी टक्कर हो सकती है। दोनों देशों के बीच चल रहे सीमा पार तनाव को देखते हुए इस पर कई जगहों से तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, मई में यह कहा गया था कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत एशिया कप में न तो खेलेगा और न ही उसकी मेज़बानी करेगा। लेकिन अब बीसीसीआई ने अपना रुख बदलते हुए टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर कराने का फैसला किया है।
कई क्रिकेटर्स ने किया था बायकॉट
केदार जाधव और हरभजन सिंह जैसे कई पूर्व क्रिकेटरों ने बीसीसीआई को पाकिस्तान के खिलाफ मैच न खेलने की सलाह दी है। हरभजन, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स नाम के प्रदर्शनी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा थे, वहां भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने वाली टीम के अहम सदस्य थे। इसी तरह, जाधव ने भी राष्ट्रीय टीम से अपील की है कि वह 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच न खेले।
ऐसी ही टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
स्टैंडबाई प्लेयर: रियान पराग, ध्रुव जुरैल, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।