Get App

IND vs PAK: 'अपना कमरा, फोन बंद करो और सो जाओ', पाकिस्तान से मुकाबले से पहले सूर्या ने अपनी टीम को दी ये सलाह

IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की जब भिड़त हुई थी तो भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि इस मुकाबले को लेकर उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को क्या सलाह दी है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 20, 2025 पर 6:17 PM
IND vs PAK: 'अपना कमरा, फोन बंद करो और सो जाओ', पाकिस्तान से मुकाबले से पहले सूर्या ने अपनी टीम को दी ये सलाह
बाहरी शोर से बचने के तरीकों पर बात करते हुए कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि इसे पूरी तरह से रोक पाना मुश्किल है

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। सुपर-4 मुकाबले में दोनों टीमें 21 सितंबर को आपस में भिड़ेगी। ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की जब भिड़त हुई थी तो भारत ने बाजी मारी थी। मैच जीतने के बाद भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए वापस ड्रेसिंग रूम चली गई, जिसके बाद काफी विवाद हुआ। वहीं अब एक बार फिर दोनों आमने-सामने है। हाल ही में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि इस मुकाबले को लेकर भारतीय टीम के ड्रेसिंग रुम का कैसा माहौल है।

सूर्या ने क्या कहा

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ओमान के खिलाफ एशिया कप 2025 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान से जुड़े सभी सवालों पर सीधा जवाब नहीं दिया। एक सवाल में भारत-पाकिस्तान की ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता का जिक्र भी आया, जिस पर सूर्या ने मुस्कुराते हुए कहा, "उस दौर के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि मैंने तब कभी खेला ही नहीं। अगर प्रतिद्वंद्विता की बात करें तो मुझे नहीं पता आप किस तरह की बात कर रहे हैं। मैदान पर उतरने के बाद जब स्टेडियम खचाखच भरा होता है, तो मैं अपनी टीम और सभी खिलाड़ियों से यही कहता हूं कि यह दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने का वक्त है। इतने लोग हमें देखने आए हैं, तो हमें अच्छा क्रिकेट खेलकर उन्हें खुश करना चाहिए। मेरे हिसाब से हम ज़्यादा सोच-विचार में नहीं पड़ते।"

शोर से बनाए दूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें