Get App

IND vs PAK Final: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में होगा बदलाव? इस खिलाड़ी की फिटनेस ने बढ़ाई टेंशन

IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम में एक बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 27, 2025 पर 7:59 PM
IND vs PAK Final: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में होगा बदलाव? इस खिलाड़ी की फिटनेस ने बढ़ाई टेंशन
पाकिस्तान के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

IND vs PAK Probable Playing 11: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 28 सितंबर को रात 8.00 बजे से खेला जाएगा। एशिया कप 2025 में दो बार भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हो चुका है। दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की है। भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव जारी है। वहीं दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले के पहले जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

पिछले पांच महीनों से राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव की वजह से खिलाड़ियों ने आपस में हाथ न मिलाने का निर्णय लिया है। वहीं, दोनों टीमों के तीन खिलाड़ियों पर उनके बोर्ड की शिकायत के बाद आईसीसी कार्रवाई भी कर चुका है। इसमें सूर्यकुमार यादव, हारिस रऊफ और साहिजबादा फरहान शामिल है।

इन खिलाड़ियों की होगी वापसी

एशिया कप में भारत बिना कोई मैच गंवाए सीधे फाइनल तक पहुंचा है। टीम ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दो मुकाबलों के लिए आराम दिया था। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में बुमराह टीम में वापसी करेंगे। रिंकू सिंह और जितेश शर्मा पूरे टूर्नामेंट में अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं और फाइनल में भी उनके खेलने की संभावना कम ही है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ खेले अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को भी इस मैच में बेंच पर बैठना पड़ सकता है। भारतीय टीम खिताबी मुकाबले के लिए शिवम दुबे भी टीम में वापसी करेंगे, शिवम ने बल्ले से कम लेकिन गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें