IND vs PAK Live Streaming: एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां पर फ्री में देखें मुकाबला

IND vs PAK Live Streaming: एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज और सुपर फोर में भारत पहले ही पाकिस्तान को मात दे चुका है। वहीं फाइनल में भी भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर फ्री में देखें एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला

अपडेटेड Sep 27, 2025 पर 5:05 PM
एशिया कप के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी

IND vs PAK: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इससे पहले ग्रुप स्टेज और सुपर फोर में दोनों टीमों का आमना-सामना हो चुका है। दोनों ही मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की थी। फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर फ्री में देखें एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला

फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

एशिया कप 2025 के लीग स्टेज की पहली भिड़ंत में भारत ने आसानी से जीत हासिल की थी, जहां कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए थे और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 31 रन बनाए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद लौटे थे। सुपर-4 स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को दूसरी बार मात दी। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 18.5 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और मौजूदा चैंपियन के रूप में अपनी दमदार लय बरकरार रखी।


भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है, वहीं पाकिस्तान को दो बार हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में भारत का लक्ष्य फाइनल में भी पाकिस्तान पर लगातार तीसरी जीत दर्ज करना होगा।

कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशलन स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा वहीं खेल की शुरुआत रात 8:00 बजे से होगी।

कहां पर देंखे भारत और पाकिस्तान का लाइव मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान का मैच ऑनलाइन कहां पर देखें

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप, वेबसाइट और ओटीटीप्ले ऐप पर होगी।

भारत और पाकिस्तान मुकाबला फ्री में कहां पर देखें

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले को आप डीडी स्‍पोर्ट्स पर फ्री में भी देख सकते हैं।

भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की पूरी टीम

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम आयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मोकिम

IND vs PAK: फाइनल नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा? कोच ने इंजरी पर दिया अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।