IND vs PAK Live Streaming: कल होगा भारत और पाकिस्तान की बीच मुकाबला, जानें कब और कहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs PAK Live Streaming: अंडर-19 एशिया कप 2025 का 5वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 14 दिसंबर को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

अपडेटेड Dec 13, 2025 पर 10:01 PM
Story continues below Advertisement
U19 Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुकाबले को जीतने की कोशिश करेगी

IND vs PAK Live Streaming: अंडर-19 एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 दिसंबर, रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुकाबले को जीतने की कोशिश करेगी। भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को बड़े अंतर से हराया, जबकि पाकिस्तान ने मलेशिया को करारी शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। फैंस मैच को लेकर काफी एक्साईटेड है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

कैसा था दोनों टीमों का पहला मैच

भारत ने यूएई को रिकॉर्डतोड़ 234 रन के अंतर से हराया था। यूएई के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली थी। वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों पर 171 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सबकी नजर उनपर होगी। वहीं टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वहीं पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने मलेशिया को 297 रन से हराया था। इस मुकाबले में समीर मन्हास ने नाबाद 177 रन और अहमद हुसैन ने 134 रन की पारी खेली थी।


दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 वनडे भिड़ंत के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 15 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 11 में जीत मिली है और एक मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ है। वहीं अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में पाकिस्तान ने 5 बार जीत दर्ज की है, जबकि भारत को 4 मैचों में सफलता मिली है और एक मुकाबला टाई रहा है।

कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। मैच से पहले टॉस तय समय से करीब आधा घंटा पहले कराया जाएगा।

कहां पर देखें भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

ऑनलाइन कहां पर देखें भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी LIV ऐप पर देखी जा सकेगी।

अंडर-19 मेन्स एशिया कप की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), हरवंश सिंह (विकेट कीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज

पाकिस्तान की पूरी टीम: साद बेग (कप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, फहम-उल-हक, फरहान यूसुफ, हारून अरशद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, नवीद अहमद खान, शाहजैब खान, तैयब आरिफ, उमर जैब, उस्मान खान

Lionel Messi: इतनी महंगी ली थी टिकट... नहीं मिली मेसी की झलक, अब मिलेगा पूरा रिफंड!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।