IND vs PAK: भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से मात दी। अब भारत का अगला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 21 सितंबर को होगा। वहीं ओमान के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल को चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैदान से बाहर जाने के बाद अक्षर वापस खेलने नहीं आए। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल है कि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मैच में अक्षर पटेल मैच खेलेंगे या नहीं। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने अक्षर पटेल के इंजरी पर अपडेट दिया है।
