Get App

IND vs SA: ऋषभ पंत की टीम में वापसी! क्या ध्रुव जुरेल तीसरे नंबर पर खेलेंगे? दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs SA 1st Test: ऋषभ पंत जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से वह बाहर रहे थे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन ऋषभ पंत ने इंजरी से अब पूरी तरह से रिकवरी कर ली है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 8:01 PM
IND vs SA: ऋषभ पंत की टीम में वापसी! क्या ध्रुव जुरेल तीसरे नंबर पर खेलेंगे? दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
IND vs SA Test series: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है

IND vs SA 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस टेस्ट में ऋषभ पंत बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप के साथ भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। दोनों चोटिल होने के कारण पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज से बाहर हो गए थे। लेकिन अब वे पूरी तरह से फिट हैं। हाल ही में बेंगलुरु में भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच समाप्त हुए दूसरे टेस्ट में उन्होंने अपनी फिटनेस भी साबित की है।

ऋषभ पंत जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। पंत के पैर में चोट लगी थी। इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से वह बाहर रहे थे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाली थी।

भारत A के कप्तान ऋषभ पंत ने शनिवार (8 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका A के खिलाफ चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए दोबारा मैदान पर उतरते ही चोट की चिंताओं को दूर कर दिया। मैदान पर दिन के शुरुआती सत्र के अंतिम क्षणों में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शेपो मोराकी की गेंद पर तीन बार चोट लगने के बाद पंत को मैदान से बाहर ले जाया गया।

पंत जब रिटायर हर्ट हुए तब वह 22 गेंद में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर आए। उन्हें बाद में बायें हाथ पर पट्टी बांधे देखा गया। पहली पारी में 24 रन बनाने वाले पंत को 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें