Get App

IND vs SA: विराट कोहली का क्रेज! पहले नहीं बिक रही थी विशाखापट्टनम वनडे की टिकट, अब हुई SOLD OUT

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। 3 मैचों की ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। वहीं विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में होने वाले इस मैच की टिकट नहीं बिकी थी। लेकिन विराट कोहली के दो मैचों में शतक लगाने के बाद पूरा माहौल ही बदल गया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Dec 05, 2025 पर 3:07 PM
IND vs SA: विराट कोहली का क्रेज! पहले नहीं बिक रही थी विशाखापट्टनम वनडे की टिकट, अब हुई SOLD OUT
इस मैच की टिकट कुछ ही समय में पूरी तरह बिक गए

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर शनिवार को खेला जाएगा। ये मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है। विराट ने लगातार दोनों मैच में सेंचुरी लगाई है। वहीं लगातार दो सेंचुरी लगाने के बाद विराट कोहली का क्रेज विशाखापट्टनम में भी दिखाई दे रहा है।

पहले विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में होने वाले इस मैच की टिकट नहीं बिकी थी। लेकिन विराट कोहली के दो मैचों में शतक लगाने के बाद फैंस सिर्फ उन्हें खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में टिकट खरीदने लगे। इस मैच की टिकट कुछ ही समय में पूरी तरह बिक गए

अचानक बढ़ गई टिकट की मांग

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार, 6 दिसंबर को होने वाले मैच के लिए 28 नवंबर को जब पहला चरण डिजिटल टिकट बिक्री के लिए खोला गया, तो इसका रिस्पॉन्स उम्मीद से काफी कम रहा। मांग बढ़ाने के लिए एसोसिएशन स्टेडियम के बाहर टिकट काउंटर खोलकर ऑफलाइन बिक्री शुरू करने पर भी विचार कर रही थी। लेकिन 30 नवंबर को रांची में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली की शानदार सेंचुरी ने हालात पूरी तरह बदल दिए। कोहली के शतक के बाद अचानक टिकटों की मांग तेज हो गई और कुछ ही समय में लगभग सभी टिकट बिक गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें