Get App

IND vs SA Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका से लिया हार का बदला, जीत के साथ सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला गया। सीरीज में भारतीय टीम 2-1 की बढ़त बना ली है। ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 11:05 PM
IND vs SA Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका से लिया हार का बदला, जीत के साथ सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
IND vs SA Highlights: भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है

IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 की बढ़त बना ली है। ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ट्रिस्टन स्टब्स को आउट करते ही हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले हार्दिक पांड्या तीसरे खिलाड़ी बने हैं। हार्दिक से पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने ये कारनामा अपने नाम किया है।

कैसा था मुकाबला

धर्मशाला में खेले जा गए तीसरे मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को 118 रन का टारगेट मिला। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें