IND vs SA 3rd T20I Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी थी वहीं दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए भारत को 51 रन से हराया। अब सीरीज का तीसरा मुकबला रविवार 13 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला में भिड़ेगी। दोनों ही टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह सीरीज दोनों टीमों के लिए खुद को परखने का अहम मौका है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें तीसरा टी20 मुकाबला
