IND vs SA Live Streaming: ODI के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 की टक्कर, जानें कब और कहां पर देखें पहला मुकाबला

IND vs SA 1st T20I Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम है। सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से कटक से होगा। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
IND vs SA T20: अब सबकी निगाहें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली T20 टीम पर हैं

IND vs SA Live Streaming: साउथ अफ्रीका की टीम इस समय भारत दौरे पर है। टेस्ट और वनडे मैच खत्म होने के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की बारी आ गई है। अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 मैचों की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भारत को 2-0 से हार मिली थी। वहीं वनडे सीरीज में वापसी करते हुए भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से मात दी थी। अब सबकी निगाहें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली T20 टीम पर हैं।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला मंगलवार, 9 दिसंबर को खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे IST पर शुरू होगा, जबकि टॉस का समय 6:30 बजे IST तय किया गया है।

कब और कहां पर देखें मुकाबला

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला T20I मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर देखी जा सकेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका की पूरी टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे।

IND vs SA: गिल या संजू सैमसन... साउथ अफ्रीका के खिलाफ कौन करेगा ओपनिंग? सूर्यकुमार यादव ने दिया ये जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।