IND vs SA Women World Cup 2025 Highlights: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के मैच विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को दिया 252 का टारगेट दिया। साउथ अफ्रीका ने 48.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया
IND vs SA Women World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बारिश की वजह से मुकाबला एक घंटे देरी से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका के कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैस
IND vs SA Women World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बारिश की वजह से मुकाबला एक घंटे देरी से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका के कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 49.5 ओवर में 251 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 252 का टारगेट दिया। साउथ अफ्रीका ने 48.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया है। नादिन डी क्लर्क ने 54 गेंदों में 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। वहीं भारत की ओर से ऋचा घोष ने 94 रनों की शानदार पारी खेली।
भारत की महिला टीम 49.5 ओवर में 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। स्मृति मंधाना ने 23 रन, हरलीन देयोल 13 रन, प्रतिका रावल 37 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 रन, दीप्ति शर्मा 4 रन, अमनजोत कौर ने 13 रन, स्नेह राणा 33 रन और ऋचा घोष 94 रन बनाकर आउट हुई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 252 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 48.5 ओवर में 252 के टारगेट को हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लौरा वोल्वार्ड्ट 70 रन, मारिज़ैन कप्प 20 रन, सिनालो जाफ़्टा 14 रन क्लो ट्रायॉन 49 रन बनाकर आउट हुई। नादिन डी क्लर्क 84 रन और अयाबोंगा खाका 1 रन बनाकर नाबाद रही।
साउथ अफ्रीका की गेंदबाज क्लो ट्रायॉन ने 3 विकेट चटकाए। मारिज़ैन कप्प, दिन डी क्लर्क और नॉनकुलुलेको मलाबा को 2-2 विकेट मिले। तुमी सेखुखुने ने 1 विकेट हासिल की। वहीं भारत की क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट चटकाए। अमनजोत कौर, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।