IND vs WI 2nd ODI: गिल के दोहरे शतक के आगे बेबस हुई वेस्टइंडीज, भारत ने चेज किया 406 का टारगेट

बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भी भारतीय टीम ने शानदारी जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की सेंचुरी और कप्तान शुभमन गिल के नाबाद डबल सेंचुरी के बदौलत भारत ने वेस्डइंडीज के 406 रनों के विशाल लक्ष्य को बड़े आसानी चेज कर लिया।

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 10:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गिल का तूफानी दोहरा शतक, वेस्टइंडीज के 405 रन पर अकेले भारी पड़े कप्तान

IND vs WI 2nd ODI: बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भी भारतीय टीम ने शानदारी जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की सेंचुरी और कप्तान शुभमन गिल के नाबाद डबल सेंचुरी के बदौलत भारत ने 44 ओवर में ही वेस्डइंडीज के 406 रनों के विशाल लक्ष्य को बड़े आसानी चेज कर लिया। बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर सबसे पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी विपक्षी टीम ने 50 ओवर में 405 रन बनाए थे।

जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ताबतोड़ शुरूआत की। जहां एक तरफ रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 6 छक्के और 10 चौके की मदद से 101 रन बनाएं। वहीं, गिल ने सबसे तेज 62 गेंदों में शतक जड़ दिया। हालांकि, रोहित 26.2 ओवर में जेडेन सील्स के गेंद पर lbw आउट हो गए।

लेकिन गिल का बल्ला यहीं नहीं रुका। कप्तान ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जिया उड़ाते हुए दोहरा शतक ठोक डाला। जिसके बाद उनके नाम सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड शामिल हो गया। पारी के आखिर में पैर में ऐंठन के बावजूद, गिल 167.67 के स्ट्राइक रेट से 26 चौके और आठ छक्के लगाकर नाबाद रहे।


वहीं, चेज मास्टर विराट कोहली एक छक्के और तीन चौके की मदद से 29 रन बनाकर आउट हो गए।वह शमार जोसेफ की गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड को कैच थमा बैठें। जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋतुराज गायकवाड़ 2 चौके की मदद से 37 गेंद में नाबाद 31 रन बनाएं।

वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों लगाया शतक

पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्ट इंडीज की टीम ने 7 विकेट खोकर 405 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें जॉन कैंपबेल (101), शाई होप (104) और अमीर जांगू (114) के शामिल थे।

वहीं, भारत की तरफ से कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा ने गुरनूर बरार दो-दो विकेट लिए। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी में चला ‘गिल शो’, कप्तान ने ठोका तूफानी दोहरा शतक

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।