Credit Cards

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने ठोकी अपने टेस्ट करियर की 7वीं सेंचुरी, बनाया ये रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां शतक लगाया। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने इस शकत के साथ कई नए रिकॉर्ड बना लिए है

अपडेटेड Oct 10, 2025 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
यशस्वी जायसवाल ने अपनी IND vs WI 2nd test: शानदार पारी के दौरान कई अहम उपलब्धियां हासिल कीं है

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज की बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां शतक लगाया। यशस्वी ने अपना शतक 145 गेंदों में पूरा किया। इस शतक के साथ यशस्वी ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम अभी तक 1 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना ली है। भारत के यशस्वी जायसवाल 111 रन और साई सुदर्शन 71 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यशस्वी ने तोड़ा ये रिकॉर्ड


यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने इस शतक के साथ कई नए रिकॉर्ड बना लिए है। 23 साल की उम्र में यशस्वी जायसवाल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं।

23 की उम्र तक सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी

  • सचिन तेंदुलकर-11
  • यशस्वी जायसवाल- 7*
  • रवि शास्त्री- 5
  • दिलीप वेंगसरकर- 5

साल 2025 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

4 – शुभमन गिल (13 पारी)

3 – जो रूट (10 पारी)

3 – केएल राहुल (14 पारी)

3* – यशस्वी जायसवाल (14 पारी)

यशस्वी  ने बनाए ये रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने अपनी शानदार पारी के दौरान कई अहम उपलब्धियां हासिल कीं है। उन्होंने सिर्फ 50 मैचों में 3000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर एक नया माइलस्टोन छू लिया। 2023 में डेब्यू करने के बाद से ही जायसवाल ने खुद को भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद और प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में शामिल कर लिया है। यशस्वी का टेस्ट क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाता है।

IND vs WI Live Streaming: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां पर देखें भारत-वेस्टइंडीज का लाइव मैच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।