Asia Cup 2025 Squad: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्टर्स कमेटी ने अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। सूर्यकूमार यादव एक बार फिर टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। बता दें एशिया कप 2025 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर के बीच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप 2025 के सभी मैच यूएई में खेला जाएगा।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम को ग्रुप ए में यूएई, पाकिस्तान और ओमान के साथ रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में यूएई के खिलाफ खेलेगा और तीन दिन बाद उसी मैदान पर उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
इनको टीम में नहीं मिली जगह
एशिया कप 2025 में भारत की 15 सदस्यीय टीम कई ऐसे खिलाड़ी है जितको मौका नहीं मिला है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में। उन खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज जैसे नाम शामिल है।
चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम में नहीं चुना गया है। इंग्लैड दौरे पर यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी यशस्वी को 15 सदस्यों वाली टी20 टीम में मौका नहीं मिला है लेकिन जायसवाल को स्टैंडबाई प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैड टेस्ट सीरीज के हिरो रहे मोहम्मद सिराज को भी एशिया कप 2025 में शामिल में नहीं किया गया है। टेस्ट सीरीज में सिराज ने कुल 23 विकेट चटकाए थे। वाशिंगटन सुंदर ने भी इंग्लैंड दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वाशिंगटन सुंदर को स्टैंडबाई प्लेयर के तौर पर एशिया कप 2025 की टीम में शामिल किया गया है
इन खिलाड़ियों को मिली जगह
एशिया कप 2025 में टीम ने ओपनिंग के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा और संजू सैमसन का नाम भी शामिल है। वहीं जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पेस अटैक का जिम्मा संभालेंगे। वहीं स्पिन में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को जगह मिली है।
एशिया कप में ऐसी होगी टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह
स्टैंडबाई प्लेयर: रियान पराग, ध्रुव जुरैल, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर