IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों के सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने जीत लिया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा गया। इस मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रनों से मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
