IND vs PAK: सेल्फी, शोर और ट्रॉफी के बिना....टीन इंडिया ने एशिया कप जीतने के बाद ऐसे मनाया जश्न, देखें वीडियो

IND vs PAK: एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। यह क्रिकेट इतिहास का पहला मौका रहा जब विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई, फिर भी भारत ने पूरे उत्साह से अपनी जीत का जश्न मनाया

अपडेटेड Sep 29, 2025 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दुबई में हुए इस अनोखे नजारे को क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे

IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच ये तीसरा मुकाबला था, तीनों ही मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को मात दी है। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं इस मैच के बाद काफी विवाद हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नकवी मेडल और ट्रॉफी लेकर चले गए।

क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं मिली, लेकिन इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी जीत का जश्न मनाया।

अनोखे अंदाज से मनाया जश्न


दुबई में हुए इस अनोखे नजारे को क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे। ट्रॉफी न मिलने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया ने अपनी जीत का अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। खिलाड़ियों ने इमेजिनरी ट्रॉफी उठाकर सेलिब्रेशन किया। एशिया कप 2025 जीतने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली, क्योंकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया।

हार्दिक ने नहीं खेला फाइनल

टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी को एक घंटे से ज्यादा समय तक नजरअंदाज किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने आखिरकार ऐसे जश्न मनाया जैसे ट्रॉफी वास्तव में उनके पास ही हो। दरअसल, हार्दिक पांड्या, जो हल्की चोट की वजह से फाइनल में नहीं खेल पाए, उन्होंने मैदान पर इमेजिनरी ट्रॉफी के साथ पोज दिया। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूरे स्टेडियम में गूंजते 'भारत माता की जय' के नारों के बीच इमेजिनरी ट्रॉफी उठाने जश्न मनाया।

 

अधिकारियों के जाने के बाद टीम इंडिया दोबारा मंच पर आई, जहां कंफेद्दी उड़ाई गई, गानें बजें और खिलाड़ियों ने फैंस के साथ फोटो खिंचवाकर जश्न मनाया। हालांकि, इस दौरान ट्रॉफी नजर नहीं आई और अंत में भारतीय टीम बिना ट्रॉफी उठाए ही स्टेडियम से बाहर चली गई।

Asia Cup Prize Money: एशिया कप चैंपियन टीम इंडिया पर पैसे की बारिश, BCCI ने की प्राइस मनी की घोषणा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।