Get App

Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप टीम से शुभमन गिल को क्यों किया गया ड्रॉप? गौतम गंभीर ने नहीं दिया कोई जवाब

Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें 15 सदस्यीय स्क्वॉड से शुभमन गिल को बाहर रखा गया है। टीम के ऐलान के बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने टीम सेलेक्शन पर कोई बात नहीं की

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 2:57 PM
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप टीम से शुभमन गिल को क्यों किया गया ड्रॉप? गौतम गंभीर ने नहीं दिया कोई जवाब
गौतम गंभीर ने किसी भी सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया

Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। 15 सदस्यीय टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है। वहीं शुभमन गिल को बाहर किए जाने के बाद इस फैसले पर काफी चर्चा हुई है। शुभमन गिल को खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर किया गया है। हाल ही में हुए साउथ अफ्रीका सीरीज में शुभमन गिल कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे। वहीं 15 सदस्यीय टीम के ऐलान के बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां मौजूद पत्रकारों ने उनसे इस फैसले को लेकर सवाल किए, लेकिन गौतम गंभीर ने इस पर कोई बात नहीं की और बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए।

गिल पर गंभीर ने कुछ नहीं कहा

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने किसी भी सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया और सीधे अपनी कार में बैठकर बिना कुछ कहे निकल गए। उनकी यह खामोशी इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने 26 साल के उप-कप्तान और टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखकर सबको चौंका दिया है। शुभमन गिल और जितेश शर्मा दोनों के टीम से बाहर होने के बाद सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनर के तौर पर तय किया गया। वहीं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अक्षर पटेल को नया T20I उपकप्तान बनाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें