Get App

IND W vs SL W Highlights: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने लगाया जीत का चौका, चौथे टी20 में 30 रनों से दी मात

IND W vs SL W Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 30 रन से मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 4–0 की अजेय बढ़त बना ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 11:28 PM
IND W vs SL W Highlights: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने लगाया जीत का चौका, चौथे टी20 में 30 रनों से दी मात
IND W vs SL W: चौथे मैच में भारत ने श्रीलंका को 30 रन से हराया है

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने  श्रीलंका को 30 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 40 की मजबूत बढ़त बना ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार खेल दिखाया। दोनों ने मिलकर 162 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जिसमें शेफाली ने 79 और मंधाना ने 80 रन बनाए। श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए दोनों को रोकना मुश्किल हो गया और भारतीय ओपनर्स ने जमकर चौके लगाए।

टी20 में भारत का सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के ओपनिंग साझेदारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने पहली पारी में 221 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टी20 क्रिकेट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत का रिकॉर्ड 217 रन का था, जो वेस्ट इंडीज के खिलाफ DY पाटिल स्टेडियम में बना था।

कैसी थी श्रीलंका की पारी

222 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने हसिनी परेरा (20 गेंदों पर 33 रन) और कप्तान चमारी अथापट्टू (37 गेंदों पर 52 रन) की तेज बल्लेबाजी के साथ आक्रामक शुरुआत की। इसके बावजूद लक्ष्य बहुत बड़ा था। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, श्रीलंका ने आखिर में तेजी से विकेट गंवाए। नतीजतन टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन ही बना पाई और जीत से दूर रह गई। भारत के बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद वैष्णवी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं अरुंधति रेड्डी (2/42) विकेट मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें