IND vs PAK: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे PAK खिलाड़ी! बुरी तरह से हारने के बाद भी नहीं कर हो रही हेकड़ी

IND vs PAK: भारत ने विमेंस एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम 55 रन के स्कोर पर सिमट गई। वहीं मैच के दौरान शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के सेंडऑफ ने विवाद खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Sep 06, 2026 पर 5:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए विमेंस एशिया कप के मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी और बेहद कम स्कोर पर ही सिमट गई। वहीं इस मैच के दौरान पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अपने एक एक्शन को लेकर चर्चा में हैं। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सेंडऑफ दिया, जो अब काफी विवादों में है।

शेफाली को किया ये इशारा

विमेंस एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान शेफाली ने फातिमा की गेंद पर चौका लगाया था, लेकिन अगली ही गेंदों में पाकिस्तान की कप्तान ने वापसी करते हुए उन्हें कैच एंड बोल्ड कर दिया। शेफाली वर्मा को 6 गेंदों पर 12 रन पर आउट होने के बाद फातिमा ने उनकी ओर इशारा करते हुए पवेलियन जाने का इशारा किया, जिसके बाद उनके इस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। फैंस का कहना था कि पाकिस्तान पहले ही मुकाबले में काफी पीछे था, ऐसे में इस तरह का गुस्सा दिखाना ठीक नहीं था।


कैसा था भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी और 18.1 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। यह महिला T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे कम स्कोर है। मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 10 रन तक नहीं पहुंच सकी। वकप्तान फातिमा सना भी खाता नहीं खोल पाईं और दीप्ति शर्मा की गेंद पर LBW आउट हो गईं।

भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पारी को सस्ते में समेट दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना ज्यादा समय गंवाए 8.4 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के सामने जीत के लिए सिर्फ 56 रन का छोटा लक्ष्य था, लेकिन शुरुआत में टीम ने कुछ विकेट जल्दी गंवा दिए। पाकिस्तान की तेज गेंदबाज फातिमा सना ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। लेकिन, इसके बाद हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

भारत ने टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों ग्रुप मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली थी। पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस जीत ने टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है। अब भारतीय महिला टीम की नजर अपने अगले मुकाबले पर है, जो गुरुवार को खेला जाएगा।

Duleep Trophy: इधर गेंदबाजों की कुटाई उधर वैभव सूर्यवंशी से भिड़े कप्तान तिलक वर्मा, फाइनल में दिखा हैरान करने वाला नजारा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।