Rohit Sharma: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब रोहित शर्मा वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस बेसब्री से रोहित के मैदान में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट देने वाले हैं। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को अब अपनी फिटनेस साबित करने के लिए ब्रोंको टेस्ट करवाना होगा।
रोहित शर्मा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबला खेला था। अब वह अपनी फिटनेस और तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए इस टेस्ट से गुजरेंगे।
रोहित को देना होगा टेस्ट
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, "रोहित शर्मा 13 सितंबर से फिटनेस टेस्ट के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रहेंगे। रोहित दो-तीन दिन के लिए यहां पर रहेंगे। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे की अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सेंटर में प्रैक्टिस भी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए नए ब्रोंको टेस्ट समेत कई परीक्षणों से गुजरना होगा।"
रोहित शर्मा करेंगे प्रैक्टिस
सूत्र ने आगे कहा, "सीओई 11 से 15 सितंबर तक अपने मेन गाउंड (ए) पर दलीप ट्रॉफी का फाइनल आयोजित कर रहा है, इसलिए रोहित फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे और उसी सुविधा के एक अलग मैदान पर प्रैक्टिस लेंगे।" एक्सपीरिएंस सलामी बल्लेबाज लगभग तीन महीने के खेल से बाहर रहने के बाद अपनी कमजोरियों को सुधारने के लिए प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लेंगे।
भारत ए के लिए खेल सकते हैं मैच
रोहित शर्मा और विराट कोहली 30 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत ए की ओर से खेल सकते हैं। ये मुकाबले दोनों खिलाड़ियों के लिए अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला की तैयारी में मददगार साबित होंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।