IND vs PAK: लंदन में होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच रद्द, भारी विरोध के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से किया इनकार

India vs Pakistan Match: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारी विरोध के बाद कई भारतीय दिग्गजों ने इसमें भाग लेने से मना कर दिया था। शनिवार (19 जुलाई) देर रात जारी एक बयान में WCL ने कहा कि इस मैच का आयोजन करके उन्होंने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। साथ ही लोगों की भावनाओं को भी भड़काया है

अपडेटेड Jul 20, 2025 पर 8:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
India vs Pakistan Match: बड़े विरोध के बीच लंदन में होने वाला भारत पाकिस्तान के बीच वेटेरन क्रिकेट मैच रद्द!

India vs Pakistan Match: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) ने रविवार 20 जुलाई को एजबेस्टन के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को रद्द कर दिया। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारी विरोध के बाद कई भारतीय दिग्गजों ने इसमें भाग लेने से मना कर दिया था। शनिवार (19 जुलाई) देर रात जारी एक बयान में WCL ने कहा कि इस मैच का आयोजन करके उन्होंने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। साथ ही लोगों की भावनाओं को भी भड़काया है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के आयोजकों ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि लीग में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द कर दिया गया है। उन्होंने लोगों की भावनाओं और उम्मीदों को ठेस पहुंचाने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किए गए एक बयान में WCL ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच कराने का फैसला हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए वॉलीबॉल मैच के बाद फैंस के लिए सुखद यादें बनाने के लिए लिया गया है। आयोजकों का कहना है कि इससे कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची होगी।

मैच के आधिकारिक रूप से रद्द होने से पहले सुरेश रैना और शिखर धवन जैसे कई भारतीय खिलाड़ियों ने मीडिया को सूचित किया था कि वे भारत-पाकिस्तान मैच नहीं खेलेंगे। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर अपना रुख स्पष्ट किया

शनिवार देर रात एक ट्वीट और इंस्टाग्राम स्टोरी में धवन के हैंडल से एक बयान में लिखा था, "यह औपचारिक रूप से दोहराया और पुष्टि की जाती है कि शिखर धवन आगामी WCL लीग में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ किसी भी मैच में भाग नहीं लेंगे। यह निर्णय 11 मई 2025 को कॉल और WhatsApp पर हमारी चर्चा के दौरान पहले ही बता दिया गया था।"

इससे पहले हरभजन सिंह, इफरान पठान और यूसुफ पठान ने कड़ी आलोचनाओं के बाद पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। कई रिपोर्टों से पता चलता है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बिगड़े राजनीतिक संबंधों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।


WCL में खेलने वाली भारतीय टीम में युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण आरोन और विनय कुमार सहित कई अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं। आयोजकों ने कहा कि उनका उद्देश्य क्रिकेट फैंस को कुछ अच्छे और खुशी के पल देना था। इसलिए उन्होंने इस मैच का आयोजन किया।

राजनीतिक दलों ने किया था विरोध

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों के आयोजन पर सवाल उठाते हुए BCCI और ICC से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा बार-बार भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के बावजूद विशेष रूप से हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय जवानों की शहादत के बाद क्या ऐसे देश के साथ क्रिकेट जैसे खेल को सामान्य रूप से आयोजित करना उचित है?

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में Ola-Uber-Rapido की हड़ताल पर लगा अस्थायी ब्रेक, 3 दिन के लिए टली

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बार-बार भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया है। हाल ही में पहलगाम में हुए हमले में हमारे जवान शहीद हुए। ऐसे में बीसीसीआई और आईसीसी को गंभीरता से सोचना चाहिए कि क्या इस तरह के मैच आयोजित करना सही है। यह सिर्फ क्रिकेट का खेल नहीं, बल्कि देश की भावनाओं का सवाल है। योगेश कदम ने जोर देकर कहा कि क्रिकेट संगठनों को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।