Get App

Shubman Gill: शुभमन गिल को नहीं थी टीम से बाहर होने की जानकारी? टीम के ऐलान के बाद हुआ बड़ा खुलासा

Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, जिसमें शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल को बाहर करने के फैसला पहले ही ले लिया गया था

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 9:14 PM
Shubman Gill: शुभमन गिल को नहीं थी टीम से बाहर होने की जानकारी? टीम के ऐलान के बाद हुआ बड़ा खुलासा
शुभमन गिल को टीमस बाहर करने का फैसला पहले ही ले लिया गया था।

Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई है। वहीं टीम से बाहर होने के बाद से ही गिल चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की राय को नजरअंदाज करते हुए शुभमन गिल को T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर रखने की बात कही थी। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि शुभमन गिल को टीमस बाहर करने का फैसला पहले ही ले लिया गया था।

कब लिया गया गिल को बाहर करने का फैसला?

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, "शुभमन गिल को टीम से बाहर करने का फैसला असल में हफ्ते के बीच ही ले लिया गया था। ये फैसला उस समय हुआ, जब लखनऊ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच स्मॉग के कारण रद्द कर दिया गया था, न कि ऑफिशियल अनाउंसमेंट वाले दिन। रिपोर्ट में BCCI के एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि, टीम के ऐलान होने की सुबह तक न तो सिलेक्टर्स ने और न ही कप्तान सूर्यकुमार यादव या हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल को इस फैसले के बारे में बताया था।

क्या चोट की वजह से बाहर हुए गिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें