U-19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट दुबई में 12-21 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अंडर-19 एशिया कप की कप्तानी मुंबई के 18 साल के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि विहान मल्होत्रा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। U19 एशिया कप 2025 में भारत को पाकिस्तान के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है।
