IND vs AFG: संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी? दूसरे T20I में किसे मिलेगा ओपनिंग का मौका, अय्यर के सामने बड़ा सवाल

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है। हालांकि, अब भारतीय टीम की नजर आज यानी मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दूसरे मैच पर है, जिसमें वह 2-0 बढ़त बनाना चाहेगी।

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 8:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी? दूसरे T20I में किसे मिलेगा ओपनिंग का मौका

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है। हालांकि, अब भारतीय टीम की नजर आज यानी मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दूसरे मैच पर है, जिसमें वह 2-0 बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं, इस समय कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़े फैसलों में से एक है ओपनिंग जोड़ी का चुनाव करना है। जहां अभिषेक शर्मा ने प्लेइंग XI में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं दूसरे ओपनर के तौर पर संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसी एक को चुनने को लेकर अभी भी बहस चल रही है।

बता दें कि सीरीज के पहले मैच में मैनेजमेंट ने इस युवा टैलेंटेड खिलाड़ी को नजरअंदाज करके सैमसन को मौका दिया, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, सिर्फ एक मैच के बाद बदलाव की संभावना कम ही है, लेकिन मामला तब पेचीदा हो जाता है जब सूर्यवंशी जैसे काबिल खिलाड़ी को बेंच पर बैठना पड़े।

पहले T20I में क्या हुआ?


बल्लेबाजी की बात करें तो अभिषेक ने अपनी शानदार पारी से अपनी फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों को गलत साबित कर दिया। वहीं, अच्छी फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने ट्रेनिंग के दौरान पीठ में लगी हल्की चोट की चिंता को दरकिनार करते हुए 33 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था।

हालांकि, संजू सैमसन का खेल जोखिम भरा रहा और रविवार को जल्दी आउट होने के बाद वह दूसरे मैच में एक बड़ी पारी खेलने की उम्मीद करेंगे।

गौरतलब है कि केरल के इस बल्लेबाज ने भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन तब से उनकी फॉर्म उतार-चढ़ाव भरी रही है। अफगानिस्तान सीरीज से पहले सैमसन ने चार पारियों में कुल 33 रन बनाए थे।

वहीं, अच्छे फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी सूर्यवंशी से मिल रही कड़ी चुनौती के बीच, सैमसन जल्द ही अपनी स्थिति सुधारने और ओपनिंग स्लॉट बनाए रखने की उम्मीद करेंगे। क्योंकि अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप दे रहे हैं।

हालांकि, एक बेहतरीन ढंग से काम कर रही टीम के लिए ये छोटी-मोटी बातें हैं, और अफगानिस्तान को इस टीम को रोकने के लिए कहीं बेहतर योजनाएं बनानी होंगी।

बता दें कि पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम भारत के सामने कहीं नहीं टिक पाई। उनके पास न तो ऐसी बैटिंग पावर थी और न ही ऐसा बॉलिंग अटैक कि वे विरोधी टीम पर कोई दबाव बना पाते।

यह एक छोटी सीरीज है और अफगानिस्तान को बेहतर बैटिंग का प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि पहले मैच में उनके टॉप ऑर्डर को लय हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, सामने आई ये बड़ी वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।