IND vs AUS: वनडे कप्तानी छिनने के बाद पहली बार साथ दिखे रोहित-गंभीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो वायरल हुआ है

अपडेटेड Oct 17, 2025 पर 5:12 PM
शेयर किए गए क्लिप में रोहित शर्मा नेट्स में शानदार लय में नजर आ रहे हैं

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी। भारत की टीम मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो रही है। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा से कप्तान छीनकर शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा के नेट्स पर जाने से पहले उनकी और गौतम गंभीर की बातचीत की एक छोटी-सी झलक दिखाई गई है। हालांकि वीडियो कुछ सेकंड का ही है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही हैं।

नेट्स में शानदार लय में दिखे रोहित


शेयर किए गए क्लिप में रोहित शर्मा नेट्स में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा कई महीनों बाद फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, और ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर उतरने से पहले उनके पास अभ्यास करने के लिए सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेट्स पर उतरने से पहले रोहित और कोच गौतम गंभीर ने मैदान के बाहर लंबी बातचीत की है।

कब शुरू होगा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में होगा। सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे 24 अक्टूबर को सिडनी में आयोजित किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल

Varun Chakravarthy: 'डिलीवरी ब्‍वॉय का काम करने वाले दोस्‍त...', वरुण चक्रवर्ती ने बताई अपनी ये इमोशनल कहानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।