Get App

IND vs AUS Weather: बारिश में धुल जाएगा तीसरा ODI? भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच का लेकर आई ये खबर

IND vs AUS Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत सम्मान बचाने उतरेगा, जबकि मिचेल मार्श की टीम क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या सिडनी का मौसम मैच में खलल डाल सकती है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 7:56 AM
IND vs AUS Weather: बारिश में धुल जाएगा तीसरा ODI? भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच का लेकर आई ये खबर
IND vs AUS Weather: क्या भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में बारिश खलल डाल सकती है

IND vs AUS Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे मैच 25 अक्टूबर शनिवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और एडिलेड में खेले गए मैच में भारत को हराया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे है। पर्थ में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया। वहीं एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने भारत को 2 विकेट से मात दी है।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम अब सीरीज में सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, मिचेल मार्श की ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश में होगी। क्या भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में बारिश खलल डाल सकती है। जानें मैच के दौरान होगा कैसा होगा सिडनी का मौसम

कैसा होगा सिडनी का मौसम

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरे वनडे के दौरान सिडनी में मौसम एकदम साफ और धूप वाला रहने की उम्मीद है। मैच के वक्त बारिश की कोई संभावना नहीं है। सिडनी का तापमान करीब 16 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो ऑस्ट्रेलिया में गर्मियों की शुरुआत के हिसाब से सुहावना मौसम माना जा सकता है। ह्यूमिडिटी 56 से 69 प्रतिशत तक रह सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ हल्की हवा भी तेज होने लगेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें