IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी को लगी चोट, सीरीज से हुआ बाहर

India Vs England 4th Test : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है। वहीं चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है

अपडेटेड Jul 20, 2025 पर 11:04 PM
IND vs ENG 4th Test : चौथे टेस्ट से पहसे लगा टीम इंडिया को झटका

India Vs England 4th Test : भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल बेन स्टोक्स की टीम 2-1 से आगे चल रही है। वहीं चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी रविवार, 20 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल के नितीश को जिम में ट्रेनिंग करते समय घुटने में चोट लग गई, जिसकी वजह से वह अब बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे।

बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है।

सीरीज में पीछे चल रही है टीम इंडिया 

भारतीय टीम ने पहले यानी लीड्स टेस्ट में पेस ऑलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया था, लेकिन वे कुछ खास नहीं कर सके। ना तो शार्दुल से रन बने और ना ही वे ठीक से विकेट ले पाए। इसलिए दूसरे टेस्ट से शार्दुल को बाहर कर दिया गया और उनकी जगह एंट्री होती है नितीश कुमार रेड्डी की। नितीश कुमार उस वक्त बल्लेबाजी के​ लिए आए, जब टीम को उनके रनों की काफी ज्यादा जरूरत थी। लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं बने। वहीं तीसरे टेस्ट में भी नीतीश कुमार का वही हाल रहा हांलाकि गेंदबाजी में उन्होंने जरूर दो विकेट अपने नाम किए थे।

इस सीरीज में ऐसा रहा है प्रदर्शन


नितीश कुमार रेड्डी ने अब तक एक टेस्ट शतक जरूर लगाया है। उसके बाद रेड्डी कभी शतक तो दूर की बात है सिंगल डिजिट से भी आगे नहीं निकल पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस मैच में रेड्डी ने शतक लगाया था, उसकी दूसरी पारी में वे केवल एक रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। एजबेस्टन टेस्ट की वह दोनों पारियों में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए और एक-एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने अपने पहले ओवर में दो अहम सफलताएं हासिल कीं और दूसरी पारी में एक और विकेट भी लिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।