IND vs ENG: मैनचेस्टर में भारत के चार खिलाड़ियों के सामने इंग्लैंड का सरेंडर! कमाल का रहा चौथा टेस्ट

IND vs ENG: मैच के आखिरी दिन कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को झटका लगा। केएल राहुल 90 रन बनाकर आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने एक यादगार पारी खेली। वहीं दोनों विकेट के बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया के हाथों से मैच निकल जाएगा पर सुंदर और जडेजा ने क्रीज पर खूंटा सा गाड़ लिया

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 11:10 PM
Story continues below Advertisement
मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवे दिन हैरतअंगेज वापसी करते हुए इंग्लैंड को ड्रॉ पर मजबूर कर दिया।

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवे दिन हैरतअंगेज वापसी करते हुए इंग्लैंड को ड्रॉ पर मजबूर कर दिया। मैच के आखिरी दिन शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शानदार शतकों के दम पर भारतीय टीम ने ये मैच ड्रा पर खत्म किया। बता दें कि इंग्लैंड ने टीम इंडिया पर 311 रन की बढ़त ले ली थी और इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया का पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए थे। एक समय ऐसा लगा की टीम इंडिया मैच के साथ सीरीज भी गंवा देगा पर भारत के यंग ब्रिगेड में कमाल ही कर दियाय़

टीम इंडिया ने मैच के आखिरी दिन में शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों के साथ और केएल राहुल की यादगार पारी की बदौलत इतिहास रच दिया।

 सुंदर और जडेजा की यादगार पारी


मैच के आखिरी दिन कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को झटका लगाकेएल राहुल 90 रन बनाकर आउट हो गएआउट होने से पहले उन्होंने एक यादगार पारी खेलीवहीं दोनों विकेट के बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया के हाथों से मैच निकल जाएगा पर सुंदर और जडेजा ने क्रीज पर खूंटा सा गाड़ लियासुंदर और जडेजा ने इन दो सेशन में कुल 334 गेंदों तक बैटिंग की और 203 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 425 रन तक पहुंचायादोनों ने आखिरी सेशन में अपने शतक पूरे किए जडेजा (107 नाबाद) ने अपना पांचवां और सुंदर (101 नाबाद) ने पहला टेस्ट शतक जमायावहीं इन दोनों शतकों के बाद दोनों टीम ड्रॉ के लिए राजी हो गईं

गिल ने बनाया महारिकॉर्ड्स

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने विदेशी टेस्ट सीरीज़ में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। गिल अब उन दिग्गज कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज़्यादा रन बनाए हैं। इस सूची में सर डॉन ब्रैडमैन (दो बार), सर गैरी सोबर्स, ग्रेग चैपल, सुनील गावस्कर, डेविड गॉवर, ग्रहैम गूच और ग्रेम स्मिथ जैसे नाम शामिल हैं। गिल, सुनील गावस्कर और यशस्वी जयसवाल के बाद किसी भी टेस्ट सीरीज़ में 700 रन पार करने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।