Asian Games से पहले इस टीम के खिलाफ एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी! जानें कब और कहां पर होगा मुकाबला

IND vs JAP: एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी। दोनो टीमों के बीच ये मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 1:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत और जापान के बीच ये एकमात्र टी20 मुकाबला एशियन गेम्स से पहले आइची-नागोया में खेला जाएगा

IND vs JAP: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ एक टी20 मैच खेलेने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। एशियन गेंम्स से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए जापान के मौसम और पिच के हालात को समझने के लिए ये अच्छा मौका होगा। वहीं इस मुकाबले में भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में वैभव को मौका नहीं मिला था। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

क्यों खास है ये मुकाबला

भारत और जापान के बीच ये एकमात्र टी20 मुकाबला एशियन गेम्स से पहले आइची-नागोया में खेला जाएगा। इस मैच के जरिए दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा। भारत मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन है वहीं जापान की रैंकिंग 41वीं है। भारत और जापान के बीच होने वाला ये मुकाबला जापानी खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्हें भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। वहीं इस मैच पर तूफान का खतरा भी बना हुआ है। इसके बावजूद इस मुकाबले ने जापान में क्रिकेट को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ाई है।


टीम उठाना चाहेगी फायदा

जापान के कप्तान केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबले को सिर्फ एक मैच के तौर पर नहीं देख रही है। टीम इस मौके का फायदा उठाकर अपने खिलाड़ियों की क्षमता दिखाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहती है।

कहां पर खेला जाएगा मुकाबला

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला मंगलवार को कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे होगी। ये मुकाबला एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

कहां पर देखें पाएंगे ये मुकाबला

भारत और जापान के बीच होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, जो दर्शक मैच ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वे FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।