IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। अब सबकी निगाहें इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ये तय करेगी की सीरीज कौन सी टीम अपने नाम करेगी। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं ये मैच इस समय किसी और वजह से भी चर्चा में बना हुआ है। भारत का सबसे साफ शहर कहे जाने वाले इंदौर में हाल ही में कुछ इलाकों में पानी की गुणवत्ता खराब होने की खबरें सामने आई थीं। इन घटनाओं में कई लोगों की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ गई थी।
