IND vs NZ: वापसी के बाद फिर टीम से बाहर होंगे भुवनेश्वर...ओपनिंग करेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानें तीसरे मैच में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले क्राइस्टचर्च में खेले गए दोनों मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए है। वहीं भारतीय टीम तीसरे मुकाबले को जीकर सीरीज में कब्जा करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम मैच में वापसी करने को बेताब होगी। आइए जानते हैं कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 7:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले मैच में ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी कौ मौका मिला था

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले क्राइस्टचर्च में खेले गए दोनों मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है। भारत ने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराया। सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे हैं। भारतीय टीम तीसरे मुकाबले को जीकर सीरीज में कब्जा करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम मैच में वापसी करने को बेताब होगी। इस मैच में भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकती है। आइए जानते हैं कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

तीसरे मैच से बाहर हुए ईशान

पिछले मैच में ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी कौ मौका मिला था। पहले मैच में लगे चोट की वजह से ईशान तीसरे मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह वैभव को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में उन्हें ओपनिंग के बजाय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा गया था। लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और आठ गेंदों में सिर्फ चार रन बना सके। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास की कमी दिखी। अब देखना होगा कि अगले मैच में टीम उन्हें फिर से ओपनिंग करने भेजती है या उनकी बल्लेबाजी की जगह में कोई बदलाव करती है।


क्या भुवी होंगे बाहर?

ऑलराउंडर अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए टीम में उनकी जगह बदलने की जरूरत नहीं दिख रही है। हालांकि, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार की वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। वह अब तक दो मैचों में 99 रन दे चुके हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उन्हें आराम देने पर विचार कर सकता है। लेकिन चार साल के लंबे अंतराल के बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर को लगातार तीसरे मैच में खेलने का मौका मिल सकता है, ताकि वह अपनी लय हासिल कर सकें और खुद को साबित कर सकें।

बारिश बिगाड़ेगा खेल?

क्राइस्टचर्च में मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे दिन आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिन में तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि शाम होते-होते यह गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। बारिश नहीं होने के बावजूद शाम के समय नमी बढ़कर 77 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मैदान पर ओस गिर सकती है, जिससे गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने और बाद में लक्ष्य का पीछा करने का फैसला कर सकती है।

कैसी होगी पिच

क्राइस्टचर्च की पिच पर मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और गेंद में उछाल का फायदा मिल सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है। पिछले दो मैचों में 180 से ज्यादा रन के लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिए गए थे, लेकिन इस बार पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिल सकता है। मैदान के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां खेले गए पिछले मैच में 164 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक बचाया गया था, जबकि इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रन चेज 216 रन का रहा है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (C), अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।