Get App

Olympics 2028: ओलंपिक 2028 में भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला! आई ये बड़ी खबर

Olympics 2028: साल 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साईटेड हैं। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने की संभावना बहुत कम है। आईसीसी ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक को लेकर नया अपडेट जारी किया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 08, 2025 पर 10:26 PM
Olympics 2028: ओलंपिक 2028 में भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला! आई ये बड़ी खबर
IND vs PAK: ICC ने पहले एक आधिकारिक बयान में छह-टीम वाले फॉर्मेट की पुष्टि की थी

Olympics 2028: इस बार के ओलंपिक मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच भी देखने को मिलेगा। साल 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया है। क्रिकेट में फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं लॉस एंजिल्स 2028 के ओलंपिक मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की संभावना काफी कम है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक को लेकर नया अपडेट जारी किया है

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक हालिया रिपोर्ट और 'फोर्ब्स' की पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, ICC ने ओलंपिक में भाग लेने वाली टीमों के चयन का तरीका तय कर लिया है। इसमें पुरुषों और महिलाओं, दोनों श्रेणियों में केवल छह-छह टीमों को शामिल किया जाएगा।

आईसीसी ने बदले नियम

शुरू में ICC चाहती थी कि ओलंपिक के लिए टीमें उसकी रैंकिंग में ऊपर रहने वाली टीमों में से चुनी जाएं, लेकिन अब उसने नियम बदल दिए हैं। नई योजना के मुताबिक, हर रीजन/महाद्वीप से पांच बेस्ट टीमें चुनी जाएंगी। एक टीम क्वालिफायर मैचों के जरिए अपनी जगह बनाएगी। यानी अब एशिया से सिर्फ एक ही टीम रैंकिंग के आधार पर सीधे ओलंपिक में पहुंच पाएगी। अभी के हालात के मुताबिक, भारत (एशिया) से, ऑस्ट्रेलिया (ओशिनिया) से, इंग्लैंड (यूरोप) से और दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) से ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर सकती हैं, क्योंकि ये चारों टीमें ICC रैंकिंग के टॉप पांच में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें