Asia Cup 2025: भारत को जल्द मिलेगी एशिया कप 2025 की ट्रॉफी, ICC मीटिंग में क्या-क्या हुआ? BCCI सचिव ने दी जानकारी

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के एक महीने से ज्यादा समय के बाद भी ट्रॉफी भारत को नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI और PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस विवाद को आपसी समझ और फ्रेंडली तरीके से सुलझाने का फैसला किया है

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 9:26 PM
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि, ICC मीटिंग के दौरान उनकी और मोहसिन नकवी की अच्छी बातचीत हुई

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जल्द ही भारत आएगी। एशिया कप 2025 का खिताब जीते हुए भारतीय टीम को एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक टीम को ट्रॉफी नहीं मिली है। रिपोट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी के विवाद को आपसी समझ और फ्रेंडली तरीके से खत्म करने का फैसला किया है।

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि, ICC मीटिंग के दौरान उनकी और मोहसिन नकवी की अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि दोनों टीमें जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही हैं।

देवजीत सैकिया ने क्या कहा


देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत में कहा, “मैं ICC की औपचारिक और अनौपचारिक, दोनों बैठकों का हिस्सा था। इस दौरान PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। एक औपचारिक बैठक में ये मुद्दा एजेंडा में शामिल नहीं था, लेकिन ICC ने एक वरिष्ठ अधिकारी और एक अन्य सीनियर प्रतिनिधि की मौजूदगी में मेरी और PCB प्रमुख की अलग से मुलाकात करवाई।”

दुबई में रखी गई है ट्रॉफी

सैकिया ने आगे कहा, "बातचीत की प्रक्रिया शुरू होना वास्तव में एक पॉजिटिव कदम था। दोनों पक्षों ने ICC बोर्ड मीटिंग के दौरान हुई इस बैठक में आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ हिस्सा लिया।" एशिया कप की ट्रॉफी फिलहाल दुबई में एशियन क्रिकेट काउंसिल के मुख्यालय में रखी हुई है। बताया जा रहा है कि PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने स्टाफ को साफ निर्देश दिए हैं कि उनकी अनुमति के बिना ट्रॉफी किसी को न दी जाए। उनका मानना है कि भारत को यह ट्रॉफी आधिकारिक रूप से उन्हीं से प्राप्त करनी चाहिए।

जल्द सुलझेगा मुद्दा-सैकिया

सैकिया ने कहा, "दोनों पक्ष इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। अब माहौल बेहतर हो गया है, इसलिए विभिन्न ऑप्शनों पर काम किया जाएगा।" उन्होंने आगे बताया, "दूसरी ओर से भी कुछ सुझाव आएंगे और हम भी अपनी तरफ से ऐसे ऑप्शन पेश करेंगे, जिनसे इस मामले का दोस्ताना और बैलेंस समाधान निकाला जा सके।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एशिया कप विवाद पर बात हुई तो ICC बोर्ड की बैठक में माहौल बिल्कुल तनावपूर्ण नहीं था, बल्कि काफी दोस्ताना और पॉजिटिव रहा।

'कोई भी खिलाड़ी खुद को खेल...' रोहित शर्मा-विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कही बड़ी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।