Get App

India vs Pakistan: आज कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानिए दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में किसने मारी थी बाजी?

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ लगभग अभेद्य रहा है। अब तक हुए मुकाबलों में भारत 6-1 की भारी बढ़त बनाए हुए है। पाकिस्तान को एकमात्र जीत 2021 के वर्ल्ड कप में मिली थी, लेकिन उसके बाद से भारतीय टीम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 10:27 AM
India vs Pakistan: आज कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानिए दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में किसने मारी थी बाजी?
पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में ये दोनों टीमें न्यूयॉर्क में भिड़ी थीं

India vs Pakistan: आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला होने वाला है। पूरी दुनिया की नजरें इस ग्रुप-A के मुकाबले पर टिकी होंगी। दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। जहां भारत ने अमेरिका और नामीबिया को धूल चटाकर अपनी ताकत दिखाई है, वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका को हराकर अपनी लय बरकरार रखी है। आज के मैच की तो खूब चर्च है लेकिन क्या आपको पता हैं कि, दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में क्या हुआ था? आइए आपको बताते हैं।

न्यूयॉर्क में जब बुमराह ने पलटा था पासा

पिछली बार जब टी20 वर्ल्ड कप में ये दोनों टीमें न्यूयॉर्क में भिड़ी थीं तब एक लो-स्कोरिंग मैच ने क्रिकेट फैंस को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 119 रन बनाए थे। लग रहा था कि बाजी पाकिस्तान के हाथ में है, लेकिन फिर आया 'जसप्रीत बुमराह' का तूफान। बुमराह के 3 विकेट और हार्दिक पांड्या की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को मात्र 113 रनों पर रोक दिया और 5 रनों से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

टीम इंडिया का पलड़ा है भारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें