IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें फ्री में कब और कहां पर देखें मुकाबला

India vs West Indies: एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को हारकर गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं फ्री में कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 3:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
India vs West Indies: फ्री में कब और कहां पर देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब 5 मैचों की टी20 खेली जाएगी। 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम T20I सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस बार मैदान पर भारत की टीम काफी बदली हुई नजर आएगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हाल ही में भारतीय टीम जापान में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम की है। वहीं दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला

कब से होगी सीरीज की शुरुआत

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के साथ T20 फॉर्मेट में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। भारतीय टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी, जबकि वेस्ट इंडीज की नजरें सीरीज में अच्छी शुरुआत करने पर रहेंगी।


कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहला T20I मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं मुकबाले का टॉस शाम 6:30 पर होगा।

कहां पर देखें मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को आप घर बैठकर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकेंगे। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच को फ्री में आप DD Sports पर लाइव देख सकते हैं।

टी20 मैच का पूरा शेड्यूल

  • पहला T20I, अक्टूबर 6: भारत बनाम वेस्टइंडीज, इकाना स्टेडियम लखनऊ, 7:00 PM
  • दूसरा T20I अक्टूबर 9: भारत बनाम वेस्टइंडीज, , JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची, 7:00 PM
  • तीसरा T20I अक्टूबर 11: भारत बनाम वेस्टइंडीज, होलकर स्टेडियम, इंदौर, 7:00 PM
  • चौथा T20I अक्टूबर 14: भारत बनाम वेस्टइंडीज, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद, 7:00 PM
  • पांचवा T20I अक्टूबर 17: भारत बनाम वेस्टइंडीज, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु,7:00 PM

भारत और वेस्टइंडीज की पूरी टीम

भारत: श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

वेस्टइंडीज: शाई होप (C & WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।