IND vs NZ: भारत ने 3-1 से सीरीज पर किया कब्जा, आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया। इसी जीत से साथ भारत ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया

अपडेटेड Nov 15, 2026 पर 3:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IND vs NZ: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया। इसी जीत से साथ भारत ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया की पूरी पारी 42.1 ओवर्स में 209 के स्कोर पर ही सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से मात दी है।

रोहित-विराट का नहीं चला बल्ला

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई भारत की शुरुआत काफी खराब रही। टीम की शुरुआत में ही बड़े झटके लगे हैं। रोहित शर्मा 7 रन और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए। वहीं नमन धीर ने 22 रन, श्रेयस अय्यर ने 22 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल और ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 46-46 रन बनाए। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 14-14 रन का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 26 रन की साझेदारी हुई। अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 4 गेंदों में 14 रन बनाए। इस तरह भारत की पूरी टीम 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई।


गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। डफी ने 8.1 ओवर में 60 रन दिए, जबकि सैंटनर ने 10 ओवर में 47 रन खर्च किए। मैथ्यू फिशर को 2 विकेट मिले। वहीं, ब्लेयर टिकनर और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उन्होंने 10 ओवर में 30 रन दिए। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले। वहीं, औकिब नबी, यश ठाकुर और नमन धीर ने 1-1 विकेट लिया। नमन धीर ने 2 ओवर में सिर्फ 4 रन दिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।