Get App

India vs Pakistan: 'झूठी और मनगढ़ंत बातें फैला रहा भारतीय मीडिया', PCB ने ICC के साथ बातचीत से किया इनकार

India vs Pakistan March: हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कानूनी परिणामों और अंक गंवाने के डर से पीसीबी ने ICC के साथ दोबारा बातचीत शुरू की है। हालांकि, पीसीबी प्रवक्ता आमिर मीर ने शनिवार को इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि समय आने पर साफ हो जाएगा कि वास्तव में किसने किसका दरवाजा खटखटाया है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 10:22 AM
India vs Pakistan: 'झूठी और मनगढ़ंत बातें फैला रहा भारतीय मीडिया', PCB ने ICC के साथ बातचीत से किया इनकार
पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने की इजाजत तो दी, लेकिन ग्रुप-ए के सबसे बड़े मैच भारत बनाम पाकिस्तान के लिए मना कर दिया

India vs Pakistan Match Boycott:  कोलंबो में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर हर बीतते दिन के साथ विवाद गहराता जा रहा है। जहां बीसीसीआई ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी है और आईसीसी के नियमों का पालन कर रहा है, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 15 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले के बहिष्कार के अपने फैसले पर अडिग है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा टीम को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद, कई स्तरों पर हस्तक्षेप की कोशिशें हुईं, लेकिन अब तक पाकिस्तान सरकार के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

बातचीत की खबरों को बताया 'फिक्शन'

हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कानूनी परिणामों और अंक गंवाने के डर से पीसीबी ने ICC के साथ दोबारा बातचीत शुरू की है। हालांकि, पीसीबी प्रवक्ता आमिर मीर ने शनिवार को इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी एक बयान में मीर ने कहा कि आईसीसी से संपर्क करने के दावे पूरी तरह गलत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय मीडिया का एक हिस्सा 'कल्पनाएं' फैलाने में व्यस्त है और समय आने पर साफ हो जाएगा कि वास्तव में किसने किसका दरवाजा खटखटाया है।

मैच छोड़ने पर पाक को हो सकता है बड़ा नुकसान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें