IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले IPL के नियम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। BCCI ने गेंदबाजों को राहत देते हुए गेंद पर सलाइवा यानी लार के इस्तेमाल से बैन हटा दिया। 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान गेंद पर सलाइवा लगाने पर बैन लगा दिया था।
