IPL 2025: KKR vs RCB के ओपनिंग मैच पर बारिश का साया, मैदान पर नहीं उतरी टीमें तो क्या होगा?

IPL 2025: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के इस सेशन का पहला मुकाबला आज कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाला है। इसे लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। हालांकि उनकी खुशी के रंग में बारिश भंग घोल सकती है। जानिए कि अगर आज बारिश होती है तो यह मैच फिर किस दिन होगा?

अपडेटेड Mar 22, 2025 पर 9:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी इस बार नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेंगी। कोलकाता नाइटराइडर्स को इस सीजन में अजिंक्य रहाणे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रजत पाटीदार लीड कर रहे हैं।

IPL 2025: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के इस सेशन का पहला मुकाबला आज कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाला है। इसे लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। हालांकि उनकी खुशी के रंग में बारिश भंग घोल सकती है। इसी वजह ये है कि दोनों टीम के बीच इस साल के आईपीएल का ओपनिंग मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होना है और यहां पर बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज कोलकाता में बारिश होने की 90 फीसदी संभावनाएं हैं। ऐसे में मैच होगा या नहीं, इसे लेकर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। जानिए कि अगर बारिश होती है तो क्या-क्या विकल्प हैं?

IPL 2025: KKR vs RCB बारिश में धुला तो क्या होगा?

चूंकि कोलकाता में बारिश होने की संभावना काफी अधिक है तो प्रसंशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि ओपनिंग मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे भी है यानी कि अगर आज मैच नहीं हो पाता है तो यह किसी और दिन होगा या नहीं? अब नियम की बात करें तो ओपनिंग मुकाबले समेत ग्रुप स्टेज मैचों के लिए रिजर्व डे का कोई नियम नहीं है यानी कि अगर केकेआर बनाम आरसीबी मैच बारिश के चलते धुलता है तो दोनों टीमों के बीच अंक बांटे जाएंगे। हालांकि मैच को निर्धारित समाप्ति समय से 60 मिनट आगे तक खिसकाया जा सकता है। मैच के नतीजे के लिए अधिकारी कम से कम 5 ओवर का मैच कराने की कोशिश करेंगे। भारतीय टाइमिंग के हिसाब से 5-5 ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ समय 10:56 PM है जबकि मैच को आधी रात 12:06 AM तक समाप्त होना होगा।


दोनों टीमें उतरेंगी नए कप्तानों की अगुवाई में

केकेआर और आरसीबी इस बार नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेंगी। कोलकाता नाइटराइडर्स को इस सीजन में अजिंक्य रहाणे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रजत पाटीदार लीड कर रहे हैं। यहां दोनों टीम की डिटेल्स दी जा रही है।

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), मोइन अली, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल,वैभव अरोड़ा, रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन सकारिया, रिंकू सिंह,क्विंटन डी कॉक, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, सुनील नरेन, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, वरुण चक्रवर्ती।

आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, मनोज भांडागे, स्वास्तिक चिकारा, कुणाल पांड्या, रसिख सलाम, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह,टिम डेविड, जोश हेजलवुड,, भुवनेश्वर कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, लुंगी एनगिडी, देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, यश दयाल।

IPL 2025 के पहले मुकाबले में भिड़ेंगे KKR और RCB, जानें फ्री में कहां देख पाएंगे मुकाबला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।