MI vs CSK: दुनिया के सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL 2025 यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। इस टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं CSK या MI में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
