IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल का 18वां सीजन शुरू होने में अब काफी कम समय बचा है। 22 मार्च शनिवार से आईपीएल 2025 की शुरुआत होने जा रहा है। आईपीएल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। पहले मैच की सभी टिकटें भी बिक चुकी है। आईपीएल का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले ईडन गार्डन में आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन में कई फिल्मी सितारे परफॉर्म करेंगे, जिसमें श्रेया घोषाल, करण औजला और दिशा पाटनी का नाम शामिल है।
