Arjun Tendulkar: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के साथ अब नजर नहीं आएंगे अर्जुन तेंदुलकर! इस टीम में हो सकते हैं शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन दिसंबर में होने की संभावना जताई गई है। सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक प्लेयर की रिटेंशन लिस्ट लिस्ट जारी करनी है। इसी बीच खबर आ रही है कि आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकती हैं

अपडेटेड Nov 13, 2025 पर 6:14 PM
Story continues below Advertisement
दोनों फेंचाइजी के बीच शार्दुल ठाकुर और अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बातचीत चल रही है

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकती हैं। पिछले मेगा ऑक्शन में मुंबई अर्जुन को उनके बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर 2025 में एक भी मैच नहीं खेले थे। सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक प्लेयर की रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को देना होगा। इसके बाद दिसंबर में IPL 2026 का मिनी ऑक्शन होगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शार्दुल ठाकुर और अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बातचीत चल रही है।

दोनों टीमों में चल रही बात

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दोनों फेंचाइजी के बीच शार्दुल ठाकुर और अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बातचीत चल रही है। ये मामला असल में एक ट्रेड नहीं, बल्कि दो अलग-अलग डील हो सकता है। ये डील पूरी तरह से कैश ट्रांजैक्शन हो सकता है। 15 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।


लखनऊ में है शार्दुल

शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में नहीं बिके थे, लेकिन बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया। शार्दुल ठाकुर का बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने प्रभाव छोड़ा और 13 विकेट अपने नाम किए। आईपीएल 2025 का सीजन लखनऊ के लिए कुछ खास नहीं रहा था।

अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं, पिछले मेगा ऑक्शन में मुंबई ने उन्हे 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया था। पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं 2023 व 2024 में भी उन्हें बहुत कम मौके दिए गए। अब तक अर्जुन सिर्फ पांच मैच खेल पाए हैं, जिसमें उन्होंने 13 रन बनाए और तीन विकेट लिए हैं। घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने कुछ साल पहले मुंबई छोड़कर गोवा की टीम जॉइन की थी, जहां वह 21 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं।

IND vs SA 1st Test: क्या बारिश डालेगी भारत-साउथ अफ्रीका के पहले मैच में खलल? जानें कैसी है ईडन गार्डन्स की पिच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।