Get App

Arjun Tendulkar: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के साथ अब नजर नहीं आएंगे अर्जुन तेंदुलकर! इस टीम में हो सकते हैं शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन दिसंबर में होने की संभावना जताई गई है। सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक प्लेयर की रिटेंशन लिस्ट लिस्ट जारी करनी है। इसी बीच खबर आ रही है कि आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2025 पर 6:14 PM
Arjun Tendulkar: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के साथ अब नजर नहीं आएंगे अर्जुन तेंदुलकर! इस टीम में हो सकते हैं शामिल
दोनों फेंचाइजी के बीच शार्दुल ठाकुर और अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बातचीत चल रही है

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकती हैं। पिछले मेगा ऑक्शन में मुंबई अर्जुन को उनके बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर 2025 में एक भी मैच नहीं खेले थे। सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक प्लेयर की रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को देना होगा। इसके बाद दिसंबर में IPL 2026 का मिनी ऑक्शन होगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शार्दुल ठाकुर और अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बातचीत चल रही है।

दोनों टीमों में चल रही बात

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दोनों फेंचाइजी के बीच शार्दुल ठाकुर और अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बातचीत चल रही है। ये मामला असल में एक ट्रेड नहीं, बल्कि दो अलग-अलग डील हो सकता है। ये डील पूरी तरह से कैश ट्रांजैक्शन हो सकता है। 15 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

लखनऊ में है शार्दुल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें