Get App

IPL 2026 Prize Money: ट्रॉफी के साथ RCB पर हुई पैसों की बारिश, जानें किस टीम को मिली कितनी प्राइज मनी

IPL Prize Money: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का खिताब जीत लिया है और लगातार दो बार जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। बता दें कि फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटन्स (GT) को पांच विकेट से हराया।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 8:43 AM
IPL 2026 Prize Money: ट्रॉफी के साथ RCB पर हुई पैसों की बारिश, जानें किस टीम को मिली कितनी प्राइज मनी
ट्रॉफी के साथ RCB पर हुई पैसों की बारिश, जानें किस टीम को मिली कितनी प्राइज मनी

IPL Prize Money: IPL 2026 Finalरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का खिताब जीत लिया है और लगातार दो बार जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। बता दें कि फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटन्स (GT) को पांच विकेट से हराया, जिसमें विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

वहीं, प्राइम मनी की बात करें तो IPL चैंपियन बनने पर RCB को 20 करोड़ रुपये की भारी भरकम पुरस्कार राशि मिली। जबकि शुभमन गिल की गुजरात टाइटन्स उपविजेता रही और उसे 12.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।

क्वालीफायर 2 हारने वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कुल 7 करोड़ रुपये जीते। एलिमिनेटर हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

RCB ने  गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें