इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया है। गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर आरसीबी ने लगाताक दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इस मैच के हीरो विराट कोहली रहे। उन्होंने ताबड़तोड़ 75 रन की पारी खेल और टीम को चैंपियन बनाया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम फाइनल में कुछ कमाल नहीं कर सकी। क्वालिफायर-2 में जीटी की जीत के हीरो रहे शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस बार कोई कमाल नहीं दिखा पाए।
बता दें कि, गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे और बेंगलुरु के सामने 156 रन का टारगेट दिया था। वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 18 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 145 रन बना लिए। विराट कोहली और जितेश शर्मा अंत तक क्रीज पर मौजूद रहे और टीम को जीत के दिलाई। वहीं बेंगलुरु की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 32 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 1 रन, रजत पाटीदार 15 रन, क्रुणाल पंड्या 1 रन और टिम डेविड 24 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही। कप्तान शुभमन गिल 12 रन और साई सुदर्शन 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद निशांत सिंधु ने 20 रन, जोस बटलर ने 19 रन, अरशद खान ने 15 रन और राहुल तेवतिया ने 7 रन का योगदान दिया। टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन बनाए और गुजरात को 155 रन तक पहुंचाया। बेंगलुरु की गेंदबाजी में रसिख सलाम सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लेकर गुजरात के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।