IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में अब लगभग एक महीना बाकी है। अगले महीने होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर फैंस में काफी एक्साइटेड है। इस बार कई बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होने वाले हैं। 15 नवंबर को सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जो आईपीएल 2026 के ऑक्शन में शामिल होंगे। हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस बार सबसे महंगी बोली किस खिलाड़ी पर लगती है। इसके साथ ही पिछले साल कौन सबसे महंगा बिका था।
