IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन दिसंबर के तीसरे महीने में होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 के सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 15 दिसंबर को भारत में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि BCCI की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। पिछली दो नीलामी दुबई (2023) और जेद्दा (2024) में हुई थीं। वहीं महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, "पिछले दो ऑक्शन दुबई और जेद्दा में आयोजित हुए थे, लेकिन इस बार मिनी ऑक्शन भारत में होने की तैयारी है। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।"
कब तक देना होगा खिलाड़ियों की लिस्ट
IPL 2026 ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमें 15 नवंबर को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। सभी पांच WPL टीमों ने 6 नवंबर को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।
चेन्नई में शामिल होंगे संजू?
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स के बीच संजू सैमसन को लेकर ट्रेड डील की बातचीत चल रही है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 ऑक्शन से पहले सैमसन को पांच बार की चैंपियन CSK को देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके बदले में वे भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल करना चाहते हैं।
रवींद्र जडेजा, जिन्होंने IPL के शुरुआती सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था, 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा हैं। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले CSK ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 में अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह चेन्नई टीम में शामिल हुए थे।