IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (RR) के मालिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट टीम की बिक्री के लिए बोली लगाने के लिए चार ग्रुप को इनवाइट किया है। इसमें टाइम्स इंटरनेट के चेयरमैन सत्यन गजवानी के नेतृत्व वाला एक ग्रुप और अमेरिका के एंटरप्रेन्योर कल सोमानी (Kal Somani) का सपोर्ट वाला एक अन्य ग्रुप शामिल है। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम की तरफ से $1.3 बिलियन का शुरुआती ऑफर आया है। सोमानी पहले से ही टीम में इन्वेस्टर हैं।
सूत्रों ने बताया कि यह प्रपोजल IPL मीडिया राइट्स के भविष्य के परफॉर्मेंस पर निर्भर है। उन्होंने अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अभी यह जानकारी प्राइवेट है। राजस्थान रॉयल्स की बिक्री को एलीट क्रिकेट एसेट्स (elite cricket assets) में निवेशकों की दिलचस्पी का एक अहम संकेत माना जा रहा है।
हालांकि, IPL के ओवरऑल वैल्यूएशन पर सवाल उठे हैं। लेकिन बोली लगाने वाले मल्टीबिलियन-डॉलर फ्रेंचाइजी वैल्यू को सपोर्ट करने के लिए लगातार लॉन्ग-टर्म मीडिया ग्रोथ और इंटरनेशनल विस्तार पर भरोसा कर रहे हैं। सूत्रों ने 'ब्लूमबर्ग न्यूज' को बताया कि एडवाइजर रेन ग्रुप ने लगभग $1.1 बिलियन के वैल्यूएशन फ्लोर के साथ बिक्री प्रक्रिया शुरू की।
टीम का मेजॉरिटी मालिकाना हक इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास है। साथ ही माइनॉरिटी इन्वेस्टर्स रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और टाइगर ग्लोबल भी हैं। टाइम्स इंटरनेट और रेन के प्रतिनिधियों ने कमेंट करने से इनकार कर दिया। सोमानी ने भी कमेंट के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया। 'ब्लूमबर्ग न्यूज' ने पहले बताया था कि ब्लैकस्टोन इंक. और कार्लाइल ग्रुप इंक. भी राजस्थान टीम के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में हिस्सेदारी हासिल करने पर विचार कर रहे थे।
2008 में जब IPL शुरू तब केवल आठ हफ्तों तक यह खेल चलता है, जिसमें 10 टीमें टाइटल के लिए मुकाबला करती हैं। अब यह लीग अमेरिका में नेशनल फुटबॉल लीग की तरह प्रॉफिट-शेयरिंग स्ट्रक्चर का उपयोग करती है। यहां टीमों को मीडिया राइट्स और स्पॉन्सरशिप से रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है, जिसे बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के साथ बांटा जाता है। फ्रेंचाइजी मर्चेंडाइज और टिकट बिक्री के माध्यम से भी इनकम जेनरेट करती हैं।
शुरुआती इन्वेस्टर्स कैश आउट करने की सोच रहे हैं। पिछले साल CVC कैपिटल पार्टनर्स Plc ने गुजरात टाइटन्स में अपनी मेजॉरिटी हिस्सेदारी बेच दी। इससे टीम का वैल्यूएशन लगभग $800 मिलियन हो गया। डियाजियो Plc की भारतीय सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी की समीक्षा शुरू की है।
टाइम्स इंटरनेट अपने ग्लोबल क्रिकेट मीडिया और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एम्पायर का विस्तार कर रहा है। इसमें गजवानी द्वारा US-बेस्ड मेजर लीग क्रिकेट और इंग्लैंड के द हंड्रेड टूर्नामेंट में पिछले इन्वेस्टमेंट शामिल हैं।
अल्फाबेट इंक. के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुंदर पिचाई, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स इंक. के CEO निकेश अरोड़ा, माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प. के CEO सत्या नडेला, एडोब इंक. के चीफ शांतनु नारायण और सिल्वर लेक मैनेजमेंट LLC के को-CEO एगॉन डरबन उस ग्रुप का हिस्सा थे। इसने लंदन स्पिरिट के लिए सफल बोली लगाई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वे राजस्थान रॉयल्स के लिए बोली लगाने वाले ग्रुप का भी हिस्सा हैं या नहीं।