Get App

IPL 2026 से पहले ही बिक जाएगी राजस्थान रॉयल्स? Rajasthan Royals को $1.3 बिलियन का मिला ऑफर

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (RR) के मालिक ने टीम की बिक्री के लिए चार ग्रुप को इनवाइट किया है। इसमें टाइम्स इंटरनेट के चेयरमैन सत्यन गजवानी के नेतृत्व वाला एक ग्रुप और अमेरिका के एंटरप्रेन्योर कल सोमानी (Kal Somani) का सपोर्ट वाला एक अन्य ग्रुप शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 9:50 PM
IPL 2026 से पहले ही बिक जाएगी राजस्थान रॉयल्स? Rajasthan Royals को $1.3 बिलियन का मिला ऑफर
Rajasthan Royals के मालिक ने क्रिकेट टीम की बिक्री के लिए बोली लगाने के लिए चार ग्रुप को इनवाइट किया है

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (RR) के मालिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट टीम की बिक्री के लिए बोली लगाने के लिए चार ग्रुप को इनवाइट किया है। इसमें टाइम्स इंटरनेट के चेयरमैन सत्यन गजवानी के नेतृत्व वाला एक ग्रुप और अमेरिका के एंटरप्रेन्योर कल सोमानी (Kal Somani) का सपोर्ट वाला एक अन्य ग्रुप शामिल है। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम की तरफ से $1.3 बिलियन का शुरुआती ऑफर आया है। सोमानी पहले से ही टीम में इन्वेस्टर हैं।

सूत्रों ने बताया कि यह प्रपोजल IPL मीडिया राइट्स के भविष्य के परफॉर्मेंस पर निर्भर है। उन्होंने अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अभी यह जानकारी प्राइवेट है। राजस्थान रॉयल्स की बिक्री को एलीट क्रिकेट एसेट्स (elite cricket assets) में निवेशकों की दिलचस्पी का एक अहम संकेत माना जा रहा है।

हालांकि, IPL के ओवरऑल वैल्यूएशन पर सवाल उठे हैं। लेकिन बोली लगाने वाले मल्टीबिलियन-डॉलर फ्रेंचाइजी वैल्यू को सपोर्ट करने के लिए लगातार लॉन्ग-टर्म मीडिया ग्रोथ और इंटरनेशनल विस्तार पर भरोसा कर रहे हैं। सूत्रों ने 'ब्लूमबर्ग न्यूज' को बताया कि एडवाइजर रेन ग्रुप ने लगभग $1.1 बिलियन के वैल्यूएशन फ्लोर के साथ बिक्री प्रक्रिया शुरू की।

टीम का मेजॉरिटी मालिकाना हक इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास है। साथ ही माइनॉरिटी इन्वेस्टर्स रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और टाइगर ग्लोबल भी हैं। टाइम्स इंटरनेट और रेन के प्रतिनिधियों ने कमेंट करने से इनकार कर दिया। सोमानी ने भी कमेंट के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया। 'ब्लूमबर्ग न्यूज' ने पहले बताया था कि ब्लैकस्टोन इंक. और कार्लाइल ग्रुप इंक. भी राजस्थान टीम के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में हिस्सेदारी हासिल करने पर विचार कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें